छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 12 अगस्त। छनमन कैप चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान दक्षेश्वरी टिफिन सेवा की शुरूआत भी की गयी। कार्यक्रम में बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता का आायोजन भी किया गया।

जिसमे में बच्चों ने सुन्दर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संस्था की और से पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष योगाचार्य बबीता ने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण एवं बाल उत्थान हेतु काम करती है। टिफिन सेवा का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। जिससे जरूरमंद महिलाओं को रोजगार और लोगों को शुद्ध भोजन मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप सिंघानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु शर्मा, यूथ अध्यक्ष पूजा, योग अध्यक्ष सुदेश, कार्य कारिणी सदस्य नीरू, प्रदेश सलाहकार अंशु टिब्बरवाल, साधना, ऋचा, सुनीता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।