चौधरी अजीत सिंह की आत्मशांति के लिए किया यज्ञ

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 9 मई। इन्द्रलोक यज्ञ कमेटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले साप्ताहिक यज्ञ में कालोनीवासियों ने दिवंगत किसान नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी ईश्वर से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। कुसुम आर्य, जोबिन्दर पाल तथा चैधरी देवपाल सिंह के सानिध्य में साप्ताहिक यज्ञ का आायोजन किया गया। यज्ञ के पश्चात उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए यज्ञ कमेटी के सदस्य व जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चै.देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चै.अजीत सिंह जी किसानो के दिल की धड़कन की तरह थे।

आज किसान तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के चारो ओर बाॅर्डर पर डेरा डाले बैठे है। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उनका निधन ऐसे समय हुआ जब उनकी किसानों, मजदूरों को सबसे अधिक आवश्यकता थी। लेकिन किसानांे के हित में किए गए उनके कार्य, उनके विचार हमेशा किसानों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। नरेश पाल बलियान ने कहा कि सत्ता में ना रहते हुए चै.अजित सिंह किसानों की ताकत थे। जिसका अहसास उन्होंने समय समय पर कराया भी। जोबिन्दरपाल आर्य ने कहा कि अजीत सिंह किसानों की ढाल थे।

किसानों के प्रत्येक संघर्ष में उन्होंने आगे बढ़कर किसानों का साथ दिया। इस दौरान कुलबीर सिंह, पंकज चैहान, हेमंत मलिक, नरेंद्र सिंह तेवतिया, रणवीर सिंह पँवार, अनुपम, शौर्य वर्धन, नरेश बालियान, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, आद्या सिंह आर्य वर्धन, हर्षवर्धन, मनवीर सिंह सिरोही, कुसुमलता आर्य आदि सम्मलित रहे।