महिला सशक्तिकरण का संदेश देता है छठ पर्व-जटाशंकर श्रीवास्तव

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 नवम्बर। छठ पूजा केे अवसर पर पूर्वांचल उत्थान संस्था की और से बहादराबाद एवं नवोदय नगर घाट पर छठ पूजा कर रहे लोगो को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गयी। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने सभी को छठ की शुभकामनाएं देते कहा कि भगवान सूर्य नारायण की आराधना को समर्पित लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो की संस्कृति हैं

। सभी पर्व सामाजिक समरता का संदेश देते हैं। छठ पूजा सूर्य आराधना के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला पर्व है। कठिन व्रत कर महिलाएं परिवार, समाज व देश के लिए मंगलकामना करती हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि पर्व मनाते समय पर्यावरण का ध्यान रखें।

गंगा व घाटों पर गंदगी ना फैलाएं। पर्व मनाने के सथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करें। संस्था के महामंत्री सूर्यनारायण झा, विनोद कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर मिश्रा, सुनील मिश्रा, बी.जी.शुक्ला, मिथुन कुमार, ब्रजेन्द्र मिश्रा आदि ने भी सभी को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी।
फोटो नं.8-छठ पूजा की बधाई देते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *