तनवीर
हरिद्वार, 2 अप्रैल। विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा को जीत मिलने व पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने पर सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शर्मा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें गंगाजली व स्मृति चिन्ह भेंटकर बधाई दी।
सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों के चलते भाजपा को विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत हासिल हुआ। दोबारा सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से किए वादों को पूरा करने में जुट गए हैं। पति पत्नि दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने के साथ पेंशन राशि में बढ़ोतरी, पर्यावरण मित्रों के वेतन में पांच सौ रूपए की वृद्धि, समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति का गठन जैसे निर्णय लिए गए हैं।

अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों का कल्याण करने के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी। भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने रानीपुर विधायक आदेश चैहान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग भी की। अनिल शर्मा ने बताया कि हरकी पैड़ी से शाम आठ बजे शुरू हुई पैदल यात्रा अगले दिन सवेरे आठ बजे मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न हुई।
इस दौरान कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। अनिल शर्मा ने बताया कि पैदल लंबी दूरी करने से उनके पैरों में छाले भी पड़े गए। लेकिन इससे उनके व कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। इस अवसर पर विशाल चैहान, विपिन सैनी सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।


