तनवीर
हरिद्वार । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरिद्वार आगमन के चलते उनके सुरक्षा अधिकारी श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अखाड़े आचार्य व संतों से विशेष लगाव है। वह निरंजनी अखाड़े में काफी पल संत समाज के साथ व्यतीत करेंगे। सुरक्षा आदि व्यवस्था को परखने के लिए पहुंचे अधिकारियों के साथ अधिकारियों ने अन्य प्लान तय किए।
श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि अखाड़े में मुख्यमंत्री को सनातन भूषण सम्मान दिया जाएगा। संत समागम का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा यहां रुकेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है डॉक्टर मोहन यादव पहली बार निरंजनी अखाड़े पहुंच रहे हैं उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसी के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मंच व्यवस्था, वीवीआईपी के आगमन को लेकर दौरा किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी एवं डॉ. राहुल कटारिया ने कार्यक्रम व जरूरी इंतजाम के बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।