विडियो :-चाईनीज मांझे की बिक्री पर लगे पूर्ण रूप से अंकुश-नितिन तेश्वर

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 जनवरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि चाईनीज मांझे पर रोक के बावजूद जगह जगह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चाईनीज मांझा बिक्री किया जा रहा है। चाईनीज मांझा लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ सवाल है। मांझे के इस्तेमाल के दौरान मानव शरीर के अंग कटने की घटनाएं विगत दिनों में हो चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता शिवम गिरी चाईनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

लगातार हो रही दुघर्टनाओं के बावजूद दुकान व्यवसायी मोटे लालच के चक्कर में गुपचुप तरीके से चाईनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। चाईनीज मांझा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो व आकाश में उड़ रहे पक्षियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। इसके बावजूद भी धड़ल्ले से चाईनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर व अनिल भास्कर ने कहा कि जो व्यवसायी चाईनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं।

उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिबंध के बावजूद मांझा बिकना पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली को भी दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन किया जाए। साथ ही मुख्य बाजारों में मांझे की बिक्री कर रहे व्यापारियों पर नकेल लगायी जाए। चाईनीज मांझा मानव शरीर के लिए खतरनाक है। पतंग उड़ाने में चाईनीज मांझे का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार वाहन चालक इस मांझे की चपेट में आ जाते हैं। कई दुर्घटनाएं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हो चुकी हैं। जनहित में मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा।

शिवम गिरी ने बताया कि पतंग उड़ाने में चाईनीज मांझे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक मांझे में उलझ जाते है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर रवि कश्यप, ओमवीर पहलवान, विकास चंद्रा, शुभम जोशी, नितिन कश्यप, कैश खुराना, निखिल सौदाई, तुषार कपिल, नीतू बिष्ट, रविश भटिजा, प्रवीण वाल्मीकि, कन्हैय्या चंचल, अमन गर्ग, आशीष भारद्वाज, नीलम शर्मा, आकाश भाटी, प्रकाश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *