चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अक्तूबर। थाना कनखल पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाईक समेत गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी हिम्मतपुर नगर पेपर मिल रोड़ नजीरपुरा कोतवाली देहात सहारनपुर ने शंकराचार्य चौक के पास से बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शनि चौक मातृसदन के पास फरमान निवासी मौहल्ला फूलबाग थाना बढ़ापुर बिजनौर को चोरी की गयी बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल बलवंत व उम्मेद सिंह शामिल रहे।