नगर कोतवाली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 मई। चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। हरकी पैड़ी सहित आसपास के घाटों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की पड़ताल के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस लाोगों को जागरूक भी किया। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी ने सतर्कता बरतने और राजमार्गो पर सुव्यवस्थित यात्रा प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी सहित आसपास के घाटों रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि पर संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया।