टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में किया प्रतिभाग

Uttarakhand
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।