मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की दी बधाई

Haridwar News
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।