मुख्यमंत्री ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिरला के अनुभव का लाभ सदन व सांसदों को मिलेगा एवं उनकेे कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी और हमारे देश का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।