वायरल वीडियो:-कॉलोनी- सड़कों पर पहुंच रहे हैं कहीं जंगली हाथी तो कहीं अजगर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-जंगली हाथियों का शहर की सड़कों पर आने की घटनाएं रोजमर्रा देखी जा सकती हैं। राहगीर वाहन चालकों के द्वारा सड़कों पर टहल रहे जंगली हाथियों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल लगातार की जा रही है।

अक्सर सर्दी के मौसम में हाथियों की चहल कदमी शहर की सड़कों पर बढ़ जाती है। चंडीघाट, श्यामपुर रोड तिरछे पुल, कनखल क्षेत्र के मिसरपुर ग्राम के शिव विहार कॉलोनी, भेल सीएफएफ गेट के निकट टस्कर हाथी लोगों को टहलता हुआ नजर आया।

हाथियों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रही है।जंगली हाथियों के अलावा शहर की विभिन्न कॉलोनी के अलावा गंगा घाटों पर सांप एवं अजगर निकालने की घटनाएं भी हो रही है। गंगा घाट पर बड़ा अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों द्वारा अजगर को पकड़ लिया गया। जंगली जानवर लगातार शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।