विडियो:-वार्ड 1 सप्तऋषि के कांग्रेस प्रत्याशी नितिन यादव ने जनसंर्पक कर वोट की अपील की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


चुने जाने पर वार्ड को आदर्श बनाएंगे-नितिन यादव
हरिद्वार, 17 जनवरी। वार्ड 1 सप्तऋषि से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी नितिन कुमार यादव ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और वोट की अपील की। नितिन कुमार यादव ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुन्दर बनाना और जनसमस्याओं का समाधान करना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष के बाद अस्पताल का निर्माण तो हो गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सों और सुविधाओं का भारी अभाव है।

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सड़कों का बुरा हाल है। नितिन यादव ने कहा कि अब तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे लोगों ने कोई कार्य नहीं किया। यदि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो समस्याओं को दूर कर वार्ड को नगर निगम का सबसे आदर्श वार्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिले अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर कराने के साथ सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।