कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप ने नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्वाचन को दी चुनौती

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जिला न्यायालय में दायर की चुनाव याचिका, 20 फरवरी को होगी सुनवाई
हरिद्वार, 15 फरवरी। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के चुनाव को चुनौती देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह ने अधिवक्ता विपिन गोयल के माध्यम से जिला जज के समक्ष याचिका दायर की है। याचिका में 23 जनवरी 2025 को संपन्न हुए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर चुनाव और पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को हुई मतगणना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

विशेष रूप से वार्ड संख्या 13 की मतगणना में हेराफेरी एवं अनुचित संसाधनों के उपयोग के माध्यम से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का दावा किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह ने याचिका में न्यायालय से प्रत्याशी संख्या 5 राजीव शर्मा के निर्वाचन को अवैध, शून्य एवं निरस्त घोषित करने तथा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को शून्य कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया है। याचिका को एडमिट करते हुए जिला न्यायालय ने सुनवाई की तिथी 20 फरवरी नियत की है।