देखे विडियो:-कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई शमा साबरीन

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 30 अगस्त। कांग्रेस नेत्री शमा साबरीन पार्टी छोड़कर रविवार को भाजपा में शामिल हो गयी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी। शहरी विकास मंत्री के खन्ना नगर स्थित आवास पर भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर शमा साबरीन का स्वागत किया। कलियर निवासी शमा साबरीन को भाजपा में लाने में युवा नेता नितिन शर्मा की मुख्य भूमिका रही। शमा साबरीन का स्वागत करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकासवादी नीतियों के चलते समाज के सभी वर्गो में भाजपा प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

पीएम मोदी व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे मुस्लिम समाज में भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक महिला तक उज्जवला योजना का लाभ पहुंचाया गया है। जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है।

भाजपा में सम्मिलित हुई शमा साबरीन ने कहा कि भाजपा ही देश को तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक कानून लागू होने के बाद मुस्लिम महिलाओं में भाजपा के प्रति धारणा में बदलाव आया है। कानून लागू होने से मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। शमा साबरीन ने कहा कि हरिद्वार जनपद में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक विकास के नए आयाम रच रहे हैं। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में सम्मिलित होने का निर्णय किया है।

कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाना प्रशसंनीय है। राजनीति में सेवा को ही माध्यम बनाना चाहिए। नितिन शर्मा ने कहा कि प्रतिभावान नेत्री शमा साबरीन के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शमा साबरीन कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आ चुकी थी। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। भाजपा पार्टी में उन्हें उचित सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर अशोक अदालती, दीपक, सचिन सुमित आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *