तनवीर
हरिद्वार, 16 अप्रैल। कांग्रेस पार्षद हिमांशु गुप्ता व सोहित सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेयर को ज्ञापन देकर विष्णु घाट की साफ सफाई कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विष्णु घाट की साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है। जिससे घाट पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़े और गंदगी से उठने वाली दुर्गन्घ की वजह से घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रीयों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीर्थ यात्रीयों की भावनाओं को देखते हुए घाट की नियमित रूप से साफ सफाई करायी जानी आवश्यक है।
पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि घाटों पर गंदगी की वजह से धर्मनगरी की छवि धूमिल होती है। विष्णु घाट शहर का प्रमुख घाट है। घाट की नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, पुनीत कुमार, राहुल चौहान, युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष माधव बेदी, मोती बाजार व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, ज्योति चोपड़ा, गर्वित सूरी, सुमित गर्ग, कुंवर सिंह मंडवाल, तरूण शर्मा आदि शामिल रहे।


