विडियो:-महंगाई बेरोजगारी से परेशान कर्नाटक की जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब:- जतिन हांडा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल

कर्नाटक चुनाव में मिली कांग्रेस को प्रचंड जीत की खुशी में कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक बाजार में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मिठाई बाटी।और ढोल नगाड़े बजा कर आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की।

ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत ऐतिहासिक है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर पूरा भरोसा जताया उन्होंने कहा कि जनादेश से साफ हो गया है कि देश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी से हताशा निराशा का सामना कर रही है। भाजपा की गलत एवं जन विरोधी नीतियों से कर्नाटक की जनता ऊब चुकी थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता के समर्थन में आवाज लगातार उठाते रहे हैं। जतिन हांडा ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता के सच्चे हितैषी हैं। भाजपा मात्र जात पात धर्म के भेदभाव को बढ़ाने का काम कर रही है।कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जीता कर साबित कर दिया है। जनता भाजपा की रीती नीतियों से खुश नहीं है।

इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ,पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया, पार्षद उदयवीर ,सचिन चौधरी, विमल चौधरी, शुभम अग्रवाल, सोनू लाला ,अनिल भास्कर, विकाश चंद्रा, हरद्वारी लाल ,मनीष, कमल ,संजय, गोयल, सपना सुमित भाटिया, राजू ठाकुर ,सतेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर प्रधान ,लव चौधरी, विजय गुप्ता, नीतू राजकुमार कनोजिया, मोहित त्यागी संजय अत्री नकुल महेश्वरी करण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *