कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 नवम्बर। हरिद्वार आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने यूनियन भवन स्थित कार्यालय में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इमरान मसूद ने पूर्व विधायक स्व.अम्बरीष कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय है।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार पूरी दुनिया को सनातन धर्म, प्रेम और अहिंसा का पाठ पढ़ाती है और कांग्रेसजन यह संकल्प लेते हैं कि प्रेम और अहिंसा के रास्ते से ही सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर करेंगे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि इमरान मसूद के कांग्रेस में वापस आने से निश्चित ही कार्यकर्ताओं के मनोबल में वृद्धि हुई हैं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि इमरान मसूद की घर वापसी से पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी लाभ मिलेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुकर्रम अंसारी, वरूण बालियान, सोम त्यागी, इरफान अंसारी, मुकुल जोशी, पार्षद राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, तहसीन अंसारी, मेहरबान खान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, विकास चंद्रा, जतिन हाण्डा, विमल शर्मा साटू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, तुषार कपिल, नितिन तेश्वर, बलराम गिरि कड़क, राव अफजल, सलीम, अजमोद मोदी, निर्लेश चैहान, साबिर प्रधान, क्षेत्रपाल चैहान, अरूण राघव, तरूण व्यास, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, अज्जू खान, जाशिद अंसारी, धनीराम शर्मा, विजय प्रजापति, उज्जवल वालिया, मनीष गुप्ता, राजेन्द्र चुटैला, राजेन्द्र भारद्वाज, अशोक गुप्ता, पार्षद जफर अब्बासी, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, रियाज अंसारी, संजय वाल्मीकि, नरेश चनयाना आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *