तनवीर
हरिद्वार, 6 अप्रैल। टिहरी विस्थापित कालोनी में सत्यपाल शास्त्री के संयोजन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जय भारत सत्याग्रह अभियान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने कहा कि बीजेपी सरकार देश को ताड़ने का कार्य कर रही है। विपक्ष और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार बेरोजगारी, महंगाई पर काबू पाने में सक्षम नहीं हैं। कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। जो भी सवाल करता है उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर सरकार देश में डर का माहौल बना रही है।
जिसके खिलाफ कांग्रेस जनता के बीच जाकर आवाज उठाएगी। इस अवसर पर राजबीर सिंह चैहान, महेश प्रताप सिंह राणा, ओपी चैहान, बीएस तेजियान, अमित नौटियाल, कैलाश प्रधान, सुनील नौटियाल, केएल कपिल, सुखपाल सिंह, सीपी सिंह, आरएस पाल, बीएस नेगी, राजेंद्र श्रीवास्तव, बलदेव सिंह, शिव शंकर, लाल सिंह, नीरज कुमार, अशोक कटारिया, मंजीत सिंह, राम आशीष यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।