सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जुलाई। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था सुधारने और सफाई कर्मचारियों की भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू हो गया है। लेकिन बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हैं। जिसके कारण आमजन व तीर्थ यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था में सुधार करने और सफाई कर्मचारियों की भर्ती में महिला कर्मचारियों प्राथमिकता दी जाए।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर व वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि नगर निगम में वर्षों से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, लाईन मैन, अनुचर आदि को नियमित करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाये। पार्षद राजीव भार्गव व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पहली बारिश में ही जलभराव से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी नालों की युद्धस्तर पर सफाई करायी जाए।

पार्षद सुहैल कुरैशी व पार्षद उदयवीर सिंह ने कहा कि मानसून सिर पर है। लेकिन नालों की सफाई नहीं हो पाई है। जिसके कारण पूरे शहर को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान व वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि पूरे ज्वालापुर में पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ज्वालापुर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। वरना आंदोलन किया जाएगा।

मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी व कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग ने भी मोती बाजार, बड़ी सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बी.एस तेजियान, अशोक उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, शुभम जोशी, राकेश गुप्ता, पार्षद रियाज अंसारी, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी, शौकत उर्फ चीचू, रिषभ अरोड़ा, प्रवीण वाल्मीकि, समर्थ अग्रवाल, ऐश्वर्य पंत, रीतू, पूजा, रेखा, बालेश, रीना, राखी, सीमा, सोनिया, सुनीता, बरखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *