कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता विदेशों में जाकर महात्मा गांधी का महिमामंडन करते हैं और अपने देश में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं। देश की जनता भाजपा नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ रहे हैं और 2024 में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

पार्षद राजीव भार्गव और नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है और इस देश में उनके हत्यारों के विचारों की कोई जगह नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और सोम त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से देश के लोगों को एकजुट कर देश आजाद कराया और भाजपा के लोग हिंसा को मानने वाले नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर देश का अपमान कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि गांधी के अनुयायी उनके हत्यारों का महिमामंडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में करतार सिंह खारी, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अहमद, महावीर वशिष्ठ, सुहैल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, यूथ कांग्रेस के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल, शुभम जोशी, नितिन तेश्वर, अथर अंसारी, हरजीत सिंह, समर्थ अग्रवाल, विजय प्रजापति, राजेन्द्र भारद्वाज, धनीराम शर्मा, विमल शर्मा साटू, अमित नौटियाल, जतिन हाण्डा, तरूण व्यास, राकेश गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, मनोज जाटव, अरविंद चंचल, तसलीम कुरैशी, रफी खान, यशवंत सैनी, बी.एस तेजियान, कैलाश प्रधान, सोनू लाला, जावेद खान, सत्यम शर्मा, अंकित चैधरी, शौकत अली, जाशिद अंसारी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।