कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे का स्वागत

Politics
Spread the love

कमल खड़का


पूरी तरह विफल साबित हुई प्रदेश सरकार-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 26 अगस्त। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में हरिद्वार आयी कंाग्रेस की उत्तराखण्ड सहप्रभारी दीपिका पांडे का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्ण धाम में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपिका पांडे ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को उचित सम्मान दे रही है।

महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंूजीपतियो का संरक्षण कर रही केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम जनमानस त्रस्त है। रसोई गैस व खाद्य पदार्थो के दाम निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन चुका है।

चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। कार्यकर्ता संगठित होकर कांग्रेस की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सह प्रभारी दीपिका पांडे राज्य की महिलाओं की आवाज को उठा रही हैं। जनसमस्याओं के समाधान में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन डबल इंजन सरकार जनता की समस्याएं दूर करने के बजाए मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। जनता से तमाम वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीब मजदूर के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर अमन गौड़, विकास चंद्रा, विक्की भूषण तनेजा सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *