विडियो :-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एसएनए के समर्थन में प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश
भाजपा पर लगाया दलित उत्पीड़न का आरोपे
हरिद्वार, 4 फरवरी। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त और निगम कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम परिसर में काले झंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि बीजेपी पार्षद दलित अधिकारी और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते है। जब अधिकारी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं तो अधिकारी का तबादला कर दिया जाता है। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर दलितों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

दलित अधिकारी का तबादला वापस लिया जाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि केबिनेट मंत्री नगर निगम को खन्ना नगर शिफ्ट कर लें और वहीं से सारा काम करें। स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाले। तीर्थपाल रवि और विशाल राठौर ने कहा कि बीजेपी राज में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। बीजेपी पार्षद निगम के अधिकारी और कर्मचारी का शोषण कर रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, नितिन तेश्वर, मनोज जाटव, दीपक कोरी, सचिन पेवल, नवीन नास्तिक, दीपक कटारिया, अजय मुखिया, रजत कुमार, दिनेश कुमार, रामलाल, पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, विकास चंद्रा, रजत जैन, शाहनवाज कुरैशी, नवाज अब्बासी, रवि बहादुर, हिमांशु बहुगुणा, राशिद सलमानी, अनिल भास्कर, बृजमोहन बडथ्वाल, विशाल काटी, अनुज, हर्ष, तरुण, अमित राजपूत, सुशील, अरविंद चंचल, अमनदीप सिंह, संदीप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *