कांग्रेसी नेता का पुत्र लापता,ड्यूटी के लिए निकला था कपिल देव

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार: ड्यूटी के लिए निकला बैंक कर्मी कपिल देव लापता, स्कूटी सहित गुमशुदगी, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

हरिद्वार। भेल क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी बैंक कर्मी कपिल देव पुत्र चंद्रपाल सिंह सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गैस प्लांट, बहादराबाद को दी है।
कपिल देव पुत्र चंद्रपाल सिंह दिनांक 13-7-2026 को सुबह 8:35 बजे पीएनबी बैंक, निरंजनपुर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। दोपहर में बैंक में पता करने पर पता चला कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

कपिल देव ग्रे रंग की स्कूटी संख्या UK08BD 8450 से शिवालिक नगर से निकले थे। जाते समय उन्होंने लाल चैक वाली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। साथ में पीले-लाल रंग का बैग भी था।

पुलिस से लोकेशन ट्रेस करने की मांग
परिजनों ने पुलिस चौकी प्रभारी से कपिल देव की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें खोजने में सहयोग करने की अपील की है। परिजनों ने बताया कि कपिल देव का मोबाइल भी बंद आ रहा है।

गुमशुदा का विवरण:

  • नाम: कपिल देव पुत्र चंद्रपाल सिंह
  • उम्र: 30-35 वर्ष अनुमानित
  • पता: K-1 शिवालिक नगर, भेल, हरिद्वार
  • पहनावा: लाल चैक शर्ट, काली पैंट
  • वाहन: ग्रे रंग की स्कूटी UK08BD 8450
  • साथ में: पीले-लाल रंग का बैग

संपर्क नंबर: 7060192121, 7302715271, 9720003501

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर कपिल देव की तलाश शुरू कर दी है। यदि किसी को कपिल देव के बारे में कोई जानकारी मिले तो उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Leave a Reply