कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाया अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं अपनाई जा रही है। राज्य एवं केंद्र सरकार की घोर लापरवाही के कारण निर्गत किए गए 709 करोड़ के कुंभ बजट का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कुंभ निर्माण कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा के पार्षद भी सवाल उठा रहे हैं।

आलोक शर्मा ने ज्वालापुर और बहादराबाद क्षेत्र को लेकर अर्ध कुंभ विकास कार्यों से नहीं जोड़ने पर भी सवाल उठाए और कहा कि विकास कार्यों को लेकर दोहरी नीति क्यों अपनायी जा रही है। सीतापुर, रवि विहार, ब्रह्मपुरी, शिव विहार, आन्नेकी, रोशनाबाद आदि तमाम कालोनियों में सड़कों की हालत खराब है। कई कालोनियों में सीवर लाइन तक की सुविधा नहीं है। पानी की टंकियां का निर्माण तो कर दिया गया। लेकिन कनेक्शन नहीं है।

कुंभ बजट से तमाम कालोनियों में निर्माण कार्य कराए जाते तो स्थानीय लोगों को लाभ मिलता। जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्यों के साइन बोर्ड लगाए जाएं। जिस पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर, कार्यदायी संस्थाओं के नाम अंकित किए जाएं। थर्ड पार्टी ऑडिट को सार्वजनिक किया जाए। आलोक शर्मा ने कहा कि अर्धकुम मेला आस्था का पर्व है। निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खानापूर्ति सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कई निर्माण कार्यों करने के बाद उनका टेंडर बाद में किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि समस्त कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बंदर बांट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रैसवार्ता के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सोम त्यागी, मनोज सैनी, सुरेश राणा, निर्मल सोनी, विकास चंद्रा, सीएल यूदेव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply