सतपाल ब्रह्मचारी को मिल रहे समर्थन से बौखला गये भाजपा प्रत्याशी-ज्योति खण्डेलवाल

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 फरवरी। कांग्रेस नेत्री जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा प्रत्याशी बौखला गए हैं। बौखलाहट में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जबरन लोगों के घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी पर शराब देने के झूठे आरोप लगवा रहे हैं।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ज्योति खण्डेलवाल ने बताया कि कांग्रेस नेता विवेक मिश्रा गुड्डु के कर्मचारियों दीपक और छोटू के घर में घुसकर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की और कांग्रेस प्रत्याशी पर शराब देने का आरोप लगाने को मजबूर किया। घर में मौजूद महिलाओं से भी धक्का मुक्की की गयी।

विवेक मिश्रा गुड्डू ने कहा कि अवैध नशे के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को मिल रहे समर्थन से बौखलाए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतपाल ब्रह्मचारी और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सबकुछ समझ रही है। विवेक मिश्रा ने बताया कि उनके कर्मचारी की पत्नि भाजपा की कार्यकर्ता है। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। प्रैसवार्ता में विवेक मिश्रा गुड्डु के कर्मचारी दीपक व छोटू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *