गांधी परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-विशाल राठौर

Politics
Spread the love

अमरीश

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने की मांग की
हरिद्वार, 19 जून। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को तहरीर देने के दौरान विशाल राठौर ने बताया कि भूपतवाला निवासी एक फेसबुक यूजर ने अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके व उनके परिवार के प्रति अपमानजनक व अनर्गल टिप्पणी की है। इसलिए युवक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। विशाल राठौर ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के सम्मानित नेता हैं। उनके खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणी से करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

देश की आजादी व विकास के लिए अनेकों बलिदान देने वाले गांधी परिवार के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि औछी मानसिकता का परिचय युवक द्वारा दिया गया है। अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस पार्टी के सम्मानित नेता राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। षड़यंत्र के तहत कुछ लोग सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

आईटी एक्ट के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। तहरीर देने वालों में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, नावेज अंसारी, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, सत्यनारायण शर्मा, विकास चंद्रा, कबीर अली, वसीम सलमानी, विशाल कुमार काटी, रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *