कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 दिसम्बर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का 137वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि स्थापना के बावजूद कांग्रेस पार्टी हमेशा मजबूत होकर उभरी है। कांग्रेस ने 1947 में सभी के सहयोग से देश को आजाद कराया।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के साथ कांग्रेस ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ एकता अखण्डता कायम रखने में अहम योगदान दिया। श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज भी सिद्धांतो पर चल रही है। किंतु कुछ फिरकापरस्त ताकतें लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा कि देश की आजादी दिलाने के साथ कांग्रेस ने देश को खून पसीने से सींचा है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रविकश्यप ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

इस अवसर पर चौ बलजीत सिंह, कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, आशीष गोस्वामी, अनिल भास्कर, महेश प्रताप राणा, बीएस तेजियान, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद उदयवीर चौहान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद राजीव भार्गव, सपना सिंह, बीना कपूर, जटाशंकर श्रीवास्तव, डा.समीर सिंह, आशीष शर्मा, संजीव चैधरी, वरुण बालियान, रवीश भटिजा, कैलाश प्रधान, सतेंद्र वर्मा, वेदपाल तेजियान, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, विशाल राठौड़, वसीम सलमानी, बलराम राठौड़, अशोक उपाध्याय, गौरव चौहान, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश वालिया, आकाश बिरला, गौरव चौहान, देवाशीष भट्टाचार्य, शाहनवाज खान, इंद्र कुमार गौड़, कपिल पाराशर, आशीष भारद्वाज, सुभाष कपिल, गुलशन नैयर, मनोज जाटव, तुषार कपिल, शुभम जोशी, जगदीप असवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र चैधरी, हरिशंकर प्रसाद, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन चौहान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *