कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की लक्सर में वंदे भारत ट्रेन को स्टापेज देने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 मार्च। देहरादून – लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का लक्सर में स्टॉपेज नही होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही जनहित में वंदे भारत ट्रेन का लक्सर में स्टापेज कराये जाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते लक्सर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्टोपिज नही हो पाया है।

जिस कारण लक्सर की जनता को ट्रेन में सवार होने के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर जनता में भाजपा के विरुद्ध बहुत नाराजगी है। प्रदर्शन और ज्ञापन प्रेषित करने वालो में मुकेश सैनी, अंकित चैधरी, बीना रस्तोगी, ममता शर्मा, अवनीश सैनी, दिनेश कुमार, नीरज सागर, प्रशांत गुप्ता, राहुल कुमार, उपदेश चैहान, विकास शर्मा, आस मौहम्मद, वैभव दीक्षित आदि शामिल रहे।