राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास और विरोध प्रदर्शन किया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 8 जुलाई। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के मायापुर ब्लॉक मायापुर अजय गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि राममंदिर में चंदा चोरी से लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राम मंदिर में चंदा चोरी, केदारनाथ में सोना गायब होने का मामला और बद्रीनाथ धाम में चोरी के मामले को लेकर आमजन में रोष व्याप्त है।

सरकार को चाहिए कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराकर केवल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जिम्मेदारी से बचने के बजाए असली दोषियों को गिरफ्तार करे। महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल और महानगर सचिव करन सिंह राणा ने कहा कि सरकार राममंदिर चंदा चोरी करे असली दोषियों को बचाने का काम कर रही है। जबकि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर मुख्य दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करना चाहिए।

महानगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ओम मलिक और युवा नेता गौरव गोस्वामी ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। युवा नेता योगेश त्यागी और वार्ड अध्यक्ष नंदन शाह ने कहा कि राममंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार असली दोषियों को बचाकर देश को गुमराह कर रही है। इस दौरान मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, नागेश रावत, राहुल शर्मा, सन्नी कौशल, तरनजीत सिंह, गोविंद पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, संजय मखीजा, डुंगर सिंह, ऋषभ गिरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply