उत्तराखण्ड की जनता की पहली पसंद बनी आप-मनोज द्विवेदी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 26 नवंबर। आम आदमी पार्टी नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व आज ही के दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उपजे देश के सबसे बड़े आंदोलन से आप पार्टी का जन्म हुआ था। पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए प्रैस को जारी बयान में मनोज द्विवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई तथा जनता के हितों में काम करने के चलते प्रचंड बहुमत से आप दिल्ली में तीन बार सरकार बनाने में कामयाब हुई। पंजाब में आज मजबूत विपक्ष वाली पार्टी है।

पार्टी ने गोवा में पहली बार चुनाव लड़ा और गोवा की पहली क्षेत्रीय पार्टी के तौर उभरी है। पार्टी ने युवाओं को राजनीति से जनता की सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस चाहे जितना झूठ फैलाए लेकिन सच यही है कि अब क्षेत्रीय मुद्दों पर विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन रही है। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है। पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दल घबरा रहे हैं।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और प्रदेश की जनता, पृथक राज्य के लिए संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों तथा शहीदों के सपनों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *