कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडुवा कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता पर विरोध जताया,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
ब्राह्मणों का अपमान कर रही भाजपा सरकार-अशोक शर्मा
हरिद्वार, 21 जनवरी। प्रयागराज में माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर सिर मुंडवाकर विरोध जताया। विरोध में उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा व श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक भी शामिल हुए।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। प्रयागराज में एक बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की जितनी निंदा की जाए कम है। शिखा एक ब्राह्मण की पहचान है और भाजपा सरकार उस पहचान को मिटाना चाहती है। समस्त ब्राह्मणों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
पदम प्रकाश शर्मा व पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण जिस दिन जागृत हुआ उस दिन अहंकारी सरकार को बदल देगा। शंकराचार्य के साथ अभद्रता और ब्राह्मणों के साथ मारपीट कर सरकार क्या जताना चाहती है। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि ब्राह्मण पूजनीय होते हैं। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ब्राह्मणों का अपमान करने बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस अवसर पर पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, पूर्व पार्षद नेपाल सिंह, रवि बाबू शर्मा, अखिल त्यागी, ऋषभ वशिष्ठ, तरुण व्यास, पुनीत कुमार, मनोज सैनी, नकुल माहेश्वरी, एमडी शर्मा, सोम त्यागी, प्रेम शर्मा, आशु भारद्वाज, सार्थक ठाकुर, अमन शर्मा, यश शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, अनिल भास्कर, नीटू शर्मा, आशु श्रीवास्तव, लक्की महाजन, नासिर गौड, रिंकू शर्मा, अमित रस्तोगी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, सागर बेनीवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *