विडियो:-त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत की कामना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार का चहुंमुखी विकास करेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत-हरजीत सिंह
हरिद्वार, 14 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओम पुल घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक ओर मिठाई बांटकर उनकी जीत की कामना की। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुशल राजनेता के साथ कुशल प्रशासक भी हैं। मुख्यमंत्री पद रहने के दौरान अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता से उन्होंने प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में कई योजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिला।

लोकसभा चुनाव में उनकी जीत निश्चित है। सांसद चुने जाने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार का चहुंमुखी विकास कराएंगे। विदित शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार से पारिवारिक नाता है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें भारी अंतर से जिताकर लोकसभा भेजेंगे।

हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर भाजपा बढ़त हासिल करेगी। इस दौरान प्रदीप त्यागी, कमल तनेजा, सन्नी गिरी, यशु शर्मा, परमिंदर पंडित, दीपक भारद्वाज, कमल, मुनेश, नरेश गुप्ता, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, गजेंद्र प्रजापति, सचिन, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *