कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया
हरिद्वार, 10 अप्रैल। लकसर स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, लक्सर नगर अध्यक्ष अरुण चौधरी , सुल्तानपुर नगर अध्यक्ष राजा सन्नवर अली , सुल्तानपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान अंसारी, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सैनी, मौहम्मदपुर बुजुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष आकिल हसन , धनपुरा ब्लाक अध्यक्ष जाबिर शाह का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

लक्सर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर उमादत्त शर्मा के संयोजन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रदेश महासचिव राजेश रस्तौगी के संचालन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में तेजी से मजबूत हो रही है। चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी गुटबाजी से दूर रहकर पार्टी को मजबूत करें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन निर्माण के कार्य को देखने और समीक्षा के लिए जल्द ही प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

चौधरी ने कहा कि जिला हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस भाजपा के कुप्रचार का जवाब देने के लिए सोशल मीडिया की मजबूत टीम का गठन करेगी। चौधरी ने लक्सर विधान सभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस अध्यक्षों से 10 मई से पूर्व अपनी अपनी कमेटी तथा बूथ कमेटी गठित किये जाने के निर्देश दिए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी के अनुभव का लाभ पूरी यूथ टीम को अवश्य मिलेगा। कैश खुराना ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जाएगा। यूथ कार्यकर्ता किसी के दबाव में नहीं आने वाला।

स्वागत समारोह को डा.उमादत्त शर्मा, पीसीसी सतेंद्र सैनी, प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश रस्तौगी, सुरेन्द्र शर्मा, अदनान खान, अरुण चौधरी, महानगर हरिद्वार एससीएसटी विभाग के अध्यक्ष विपिन पेवल, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीटू चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, सेवादल की नगर अध्यक्ष बबली देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में संदीप चौधरी, संजीव चौधरी, रजत चौधरी, अखिल चौधरी, अनिल चौधरी, अर्जुन सैनी, आकिल हसन, मुकेश सैनी, गुफरान, राजा सन्नवर अली, अरुण चौधरी, जाकिर शाह , जाबिर, डा.राकेश शर्मा, रविन्द्र खारी उर्फ रवि आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *