राहत अंसारी
हरिद्वार, 29 अक्तूबर। कांग्रेस नेता कार्तिक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। भाजपा को चुनाव में हराने के लिए तैयार बैठी प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। कार्तिक कुमार ने कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर जनता के बीच प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जनता की विभिन्न समस्याओं को भी लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
सरकारी सपंत्तियों को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। जिससे जनता में आक्रोश है। जनता की नाराजगी व जमीनी हकीकत को समझते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस का रूख कर रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय निश्चित है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार बनने पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार, महंगाई पर रोक लगायी जाएगी। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रदेश के विकास की गति तेज होगी।