भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में करोड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान-मदन कौशिक

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अप्रैल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पार्टी स्थापना दिवस मध्य हरिद्वार स्थित बूथ कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान है। जो बूथ पर लगातार संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। तब से लेकर आज तक भाजपा एक विशालकाय वट वृक्ष के रूप में देश के जन मानस के हृदय में अपना स्थान बना चुकी है। यही कारण है कि आज देश के सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है

। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।
भाजपा के हरिद्वार लोकसभा मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से पूरा वातावरण मोदीमय है। वह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और सबल और पुष्ट करता है देश में 50 साल जिस पार्टी की सरकार रही उसने न केवल देश को आर्थिक रूप से खोखला किया। बल्कि देश में परिवारवाद की जड़े और गहरी की यही कारण है कि देश काफी पीछे होता चला गया। उउन्होंने कहा कि आज के दिन सभी लोग यह संकल्प लेते हैं कि हरिद्वार लोकसभा को 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में देंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र, दिनेश पांडे, विस्तारक प्रमोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *