तनवीीर
हरिद्वार, 28 मई। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री इरफान अली भट्टी ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमित रोगियों को सरकारी अस्पतालों में सही उपचार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। अस्पतालों में सीमित संसाधन के चलते रोगियों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोगियों को निजी चिकित्सालयों मे महंगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है।
निजी अस्पतालों की मनमानी पर भी कोई रोक नहीं लग पा रही है। इरफान अली भट्टी ने कहा कि कोरोना रोगियों को सरकारी अस्पतालों में सही इलाज मुहैया कराए जाए। गरीब निर्धन परिवार निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं। डबल इंजन सरकार को चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। टीकाकरण कैंपों में अनियमितताएं देखने को मिल रही है, उन्हें दूर किया जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने के उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं। कोविड-19 क्रफ्यू लागू है। बाजार बंद हैं। सड़कों पर आवाजाही बंद हैं। लेकिन इसके बावजूद कहीं भी सैनिटाइजनेशन अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम क्षेत्र में वृहद स्तर से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए। बंद पड़े शॉपिंग काम्पलेक्स में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
विभिन्न वार्डों में भी नियमित सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।ं मुख्य बाजारों में युद्ध स्तर से सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही बाजारों, मोहल्लों, शॉपिंग काम्पलेक्स आदि के आसपास सैनिटाइलेशन अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। लोगों को कोरोना संक्रमण से निजात दिलानी है। तो सरकार को जमीनी स्तर पर काम करना होगा।