नगर निगम चुनाव की गणना शुरू, जानिये अब तक के नतीजे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में शिवालिक नगर पालिका और हरिद्वार नगर निगम के वोटो की गिनती जारी है। हरिद्वार नगर निगम से भाजपा ने खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 1 सप्त ऋषि सेभाजपा के पार्षद प्रत्याशी आकाश भाटी और वार्ड नंबर 2 भूपतवाला से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने जीत दर्ज की है। आकाश भाटी ने करीब 400 और सुनीता शर्मा ने करीब 200 वोटो से कांग्रेस के प्रत्याशियों को शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा 1399 वोटो से विजयी रहे।

नगर निगम चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने भी अपना खाता खोल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ ने करीब 200 वोटों से जीत दर्ज की। महावीर वशिष्ठ ने भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी को शिकस्त दी है।