कल शुक्रवार को 7 से 12 खुलेगी राशन, किराने की दुकानें

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ःराज्य सरकार द्वारा 17 मई के दिए गए कोविड-19 कर्फ्यू के आदेशों में बदलाव करते हुए 21 मई को राशन किराने की दुकानें एवं जनरल स्टोर 7:00 बजे से 12:00 बजे तक खुलने के आदेश पारित किए गए हैं 21 मई को 7:00 से 12:00 तक राशन किराने की दुकाने खुलने के निर्णय से लोगों ने भी राहत की सांस ली जबकि कोविड-19 कर्फ्यू में 7:00 से 10:00 बजे तक आवश्यक वस्तु की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है

उस दौरान किराने की दुकानें नहीं खुलने से लोगों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है पार्षद इसरार अहमद का कहना है कि कर्फ्यू के दौरान सुबह 7:00 से 10:00 की समय अवधि में किराने की दुकानें खोलने की अनुमति सरकार को देनी चाहिए थी। लोगों को रोजमर्रा की खाने की वस्तुएं खरीदनी पड़ती है

ऐसे में उन लोगों के समक्ष दिक्कतें आ रही है जो गरीब असहाय निर्धन परिवारों से हैं क्योंकि संपन्न लोग ही महीने भर का राशन खरीद पाते हैं गरीब असहाय निर्धन निम्न वर्ग रोजमर्रा के खाने की वस्तुएं ही किराना की दुकानों से खरीदते हैं किराने की दुकानें नहीं खुलने से लोगों के सामने पेट भरने की समस्या भी पैदा हो गई है सरकार का कोविड-19 कर्फ्यू का नियम समझ से परे है