फ्रंटलाइन वर्कर एवं शिक्षण संस्थानों में होगा कोविड टेस्ट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :-नए कोरोना वेरिएंट omicron की दस्तक के बाद राज्य सरकार द्वारा कोविड नियमों का पालन राज्य भर में सख्ती के साथ लागू किया गया है।राज्य के समस्त फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का कोविड टेस्ट किया जाएगा। राज्य के समस्त महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि एवं प्रौद्योगिक संस्थान, समस्त विद्यालय एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में कोविड- टेस्ट होगा

टेस्टिंग के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। राज्य में टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जाएगा। कोविड संक्रमण सक्रिय तरीके से फैलने की संभावनाओं के चलते हवाई अड्डे रेलवे स्टेशन बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे।

पर्यटन स्थलों पर भीड़ भाड़ के मद्देनजर लोगों को उचित दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज आदि के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। नये वैरीएंट omicron के खतरे को देखते हुए राज्य भर में कोविड पालन सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।