विडियो:-पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-गो तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार पुलिस कार्यवाही कर रही है। पथरी में गौ तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर गौ तस्कर द्वारा फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गो तस्कर के पैर में गली लगी और गो तस्कर घायल हो गया। घटना सुबह की है। अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग पर पुलिस एवं गो तस्करों की मुठभेड़ हुई।

थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने जीवित गौवंश भी बरामद किया। घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जाच में यह भी सामने आया कि गोकशी कर रहे बदमाश गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहा है। गिरफ्तार गो तस्कर का नाम नम आजम पुत्र जमीन निवासी मुजफ्फरनगर है।