क्रिकेट मैच पर आनॅलाईन सट्टा लगवा रहे चार दबोचे

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 14 दिसम्बर। नगर कोतवाली पुलिस ने होटल में कमरा लेकर ठहरे हरियाणा के चार सट्टेबाजों को आॅस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग क्रिकेट मैचों पर आॅनलाईन सट्टा लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुर चौकी इंचार्ज एसआई संतोष सेमवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरांवाला भवन के समीप एक होटल में ठहरे कुछ लोग क्रिकेट मैच पर आॅनलाईन सट्टा लगवा रहे हैं।

उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह व मायापुर चौकी इंचार्ज एसआई संतोष सेमवाल के नेतृत्व में मुखबिर के बताए होटल में छापामारी कर एक कमरे में आॅनलाईन सट्टा लगवा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14,800 रूपए नकद, 9 मोबाईल फोन, 3 मोबाईल चार्जर, 2 कैलकुलेटर, 4 पेन व सट्टे का हिसाब किताब लिखी दो कापियां बरामद की।

कोतवाली लाकर आरोपियों से की गयी पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास कुमार, अमन कुमार, जोधकुमार व देवेंद्र निवासी गुरूनानकपुरा कच्चा कैम्प थाना माॅडल टाउन पानीपत हरियाणा बताए। पुलिस टीम में कांस्टेबल आनन्द तोमर, शशीकान्त व सुमित शामिल रहे।