विडियो:-श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती कांड में शामिल बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच थाना बहादराबाद क्षेत्र मे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे। जो बिना नंबर प्लेट की थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार बदमाशों को भेल तिराहे पर रोका गया था। लेकिन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार मारा गया बदमाश श्री बालाजी ज्वेलर्स डकैती कांड में शामिल था। बदमाश के संबंध में पुलिस द्वारा अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। फरार बदमाश की भी पुलिस तलाश कर रही है।