नाबालिका व उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी डांस क्लास संचालक गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 दिसम्बर। नाबालिका और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डांस क्लास संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एफडीएक्स डांस क्लास संचालक आशीष सिंह उर्फ आशु पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र सिंह निवासी गोविंदपुरी एसएमजेएन वाली गली पर नाबालिक बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दबिश देते हुए गोविंदघाट से आरोपी को आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई सोनल रावत, एसआई ललिता चुफाल, कांस्टेबल आशीष शर्मा, गोपाल तोमर शामिल रहे।