पूरा नहीं हुआ राज्य आंदोलनकारियों का सपना-दिवाकर भट्ट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 सितम्बर। वरिष्ठ यूकेडी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने का जो लोगों का सपना था। वह पूरा नहीं हो पाया है। देवभूमि उत्तराखण्ड में अपराध चरम पर है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में हुई अंकित भंडारी की हत्या बेहद दुखद घटना और उत्तराखंड की गरिमा पर कलंक के समान है।

टिबड़ी के तरूण हिमालय स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिवाकर भटट ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की तलाश में युवा पलायन कर रहे हैं। जितना पलायन उत्तराखण्ड से हुआ है। उतना पालयन देश के किसी अन्य राज्य से नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के सरकार के दावे भी विफल साबित हो रहे हैं। जनता को जागरूक होकर प्रदेश के हित में सोचना होगा।

दिवाकर भट्ट ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत चुनाव में प्रशासन सरकार के दबाव में है। मतगणना केंद्रों में भाजपा नेताओं के जमावड़े से चुनाव की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस अवसर पर रविन्द्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित भी मौजूद रहे।