तनवीर
हरिद्वार 19 अप्रैल। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजि. राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन के प्रदेश महामंत्री एवं उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेंद्र श्रमिक के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की बेरोजगार महिलाओं को लेकर मेयर किरण जैसल से मुलाकात कर मोहल्ला स्वच्छता समिति बनाकर गरीब महिलाओं को रोजगार दिया जाने का अनुरोध किया। जिससे इन गरीब महिलाओं के परिवार का जीवन यापन हो सके।
मेयर किरण जैसल ने सभी महिलाओं की समस्याओं को विस्तार से सुना और कहां कि मैं एक महिला होने के नाते आपकी पीड़ा को समझती हूं और समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की मैं अगर मोहल्ला स्वच्छता समिति चल रही है तो हरिद्वार में भी पुंनः चलाई जाएगी। इस समस्या को मैं बोर्ड बैठक में रखकर समाधान कराने का प्रयास करूंगी। इस दौरान सभी महिलाओं एवं यूनियन के प्रतिनिधियों ने मेयर किरण जैसल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मोर्चा संयोजक राजेंद्र श्रमिक, शहर अध्यक्ष नानक चंद पीवाल, शहर महामंत्री मनोज छाछर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण कुमार, अंजू, नीतू, रेखा, सुनीता, अनीता, गीता, बबीता, मधु, सीमा, मंजू रानी, फूलवती, पूजा, कुसुम, कोमल, मोनिका, काजल, खुशी, अंकिता, रीना, राखी, सुदेश, बबली, प्रमिला आदि शामिल थे।


