बेस्ट मार्शल आर्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किए गए अमित कुमार चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 फरवरी। आशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चौधरी को बेस्ट मार्शल आर्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सहारानपुर में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं अवार्ड फंक्शन में युवा पीढ़ी को मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित करने में विशेष योगदान के लिए अमित कुमार चौधरी को बेस्ट मार्शल आर्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट ऐसी कला है। जिसे आत्मरक्षा के साथ कैरियर के रूप में भी अपनाय जा सकता है।

महिलाओं व बेटियों को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। इससे जहां वे अपनी रक्षा करने में समर्थ होंगी, वहीं उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से शरीर रोग मुक्त रहता है। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वे कई स्कूल कालेज में छात्र छात्राओं को कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उनके द्वारा प्रशिक्षित किए गए छात्र छात्राएं स्वयं की रक्षा के साथ विभिन्न नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में शानदान प्रदर्शन कर रहे हैं। बेस्ट मार्शल आर्ट टीचज अवार्ड मिलने पर अमित कुमार चौधरी को उनके परिवार, छात्रों व शुभचिंतकों मे हर्ष का माहौल है। लोग उनके आवास पर बधाई व शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।