जन्म-मुत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में यूजर चार्ज रसीद संलग्न किए जाने का आदेश वापस लेने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 11 अप्रैल। प्रमाणपत्र बनवाने में यूजर चार्ज की रसीद जमा कराने की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में नगर आयुक्त आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आदेश को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सहायक नगर आयुक्त को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि नगर निगम अभी तक सभी वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नही कर पाया है। कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग शुल्क वसूला जा रहा है। कई वार्डो में कूड़ा कलेक्शन की रसीद तक नही दी जा रही है। कर्मचारी नगद उगाही कर रहे है। एकत्रित कूड़े को डंप करने की कोई व्यवस्था भी नही है। ऐसे में नगर आयुक्त का तुगलकी फरमान जनता को परेशान करने वाला है।

जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और नगर निगम पहले अपनी व्यवस्था दुरस्त करें।
जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि सैकड़ों गरीब परिवार झुग्गी झोपड़ी व खुले आसमान के नीचे निवास करते हैं। यदि उनके परिवार में किसी सदस्य का जन्म अथवा मृत्यु होती है। तो वे यूजर चार्ज की रसीद कैसे दिखा पाएंगे। जबकि जन्म अथवा मृत्यू प्रमाणपत्र अनेकों दस्तावेजों हेतु महत्वपूर्ण व अनिवार्य रूप से चाहिए होता है। बिना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी भी विभाग में कोई कार्य नही होता। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता से भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह निर्णय गैरजरूरी व अव्यवहारिक है तथा संविधान द्वारा प्रदत्त व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। आदेश को अविलंब वापस लिया जाए। आदेश वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी विरोध में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालो में हेमा भण्डारी, अनिल सती, यशपाल चैहान, आशीष गौड़, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, पवन वर्मन, दयाराम, गीता देवी, दानिश, दिनेश कुमार, श्रवण गुप्ता, शिव कुमार, रेखा देवी, अकरम कांच वाले, प्रवीण कुमार, ममता सिंह, शाहीन असरफ, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *