निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को पंजाबी महासभा ने बांटे कम्बल

Haridwar News
Spread the love

नर सेवा ही नारायण सेवा है-सुनील अरोड़ा

हरिद्वार, 5 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए पंजाबी महासभा हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में निराश्रित लोगों के सामने ज्यादा दिक्कतें खड़ी होती हैं।

फुटपाथ पर रहने वाले लोग सर्दियों में बड़ी परेशानी के बीच अपनी गुजर बसर करते हैं। इसलिए इस परेशानी को कम करने की दिशा में थोड़ा सा कदम बढ़ाया है। निराश्रित लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। युवा प्रभारी सचिन अरोड़ा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है। हर सम्भव मदद करने के लिए पंजाबी महासभा हर समय तैयार खड़ी है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा, युवा प्रभारी सचिन अरोरा, जिला चेयरमैन राजू ओबरॉय, जिला महामंत्री राम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, जिला अध्यक्ष महिला कामिनी सडाना, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़ा, शहर अध्यक्ष युवा भारत तनेजा, युवा जिलाध्यक्ष अक्षत मल्होत्रा, प्रदेश युवा अध्यक्ष अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।