निराश्रितों की सेवा से होती है ईश्वरी कृपा की प्राप्ति-कमल खड़का

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


गंगा घाटों पर निराश्रितों के लिए की अलाव की व्यवस्था
हरिद्वार, 5 जनवरी। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से भारी ठण्ड के मौसम को देखते हुए गरीबों की मदद के लिए गऊघाट पर अलाव की व्यवस्था कर चाय वितरित की गयी। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया धार्मिक कार्यो के लिए हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर आने वाले यात्री श्रद्धालुओं तथा घाटों पर रहकर जीवनयापन करने वाले गरीब लोगों कों सर्दी से राहत दिलाने के लिए निरंतर अलाव की व्यवस्था के साथ सुबह शाम चाय व भोजन वितरित किया जा रहा है।

कमल खड़का ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करने से अवश्य ही ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है। गंगा घाटों पर गरीब असहाय निर्धन एवं बड़ी संख्यामें भिक्षा मांगने वाले निराश्रित घाटों पर ही रह रहे हैं। ऐसे में संस्था उनकी सेवा में जुटी हुई है। गर्म कपड़ों के साथ चाय नाश्ता एवं अलाव की व्यवस्था सुचारू रूप से की गयी है।

जल्द ही आने वाले 16 जनवरी को रिटायर्ड कर्नल चमन सिंह सिसोदिया, प्रेम छेत्री, शिवलाल ज्ञवाली, कमला थापा, अनिता छेत्री, अनिता ज्ञवाली आदि के सहयोग से रोड़ीबेलवाला में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले गरीब असहाय परिवारों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए जाएंगे। नितिन श्रोत्रिय ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य सेवा के माध्यम से ट्रस्ट को प्रसिद्धि दिलाने में अपना योगदान देर रहे हैं।

निस्वार्थ सेवाभाव से सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में निराश्रित मौजूद रहते हैं। अधिकांश लोग बाहर से आने वाले यात्रीयों की दान दक्षिणा पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के लोगों को सर्दी में अलाव, चाय नाश्ता आदि नियमित रूप से दिया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर सेवा के कार्यो में जुटी हुई है। अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

सपना ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं पुल के नीचे गंगा घाटों एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। समय-समय पर गरीब असहाय निर्धन महिलाओं के उत्थान में योगदान किया जा रहा है। ट्रस्ट लगातार निम्न वर्गो के परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। सहयोग करने वालों में अनुज जोशी, चंद्रशेखर जोशी, मानवीर चौहान, राकेश चौहान, रामप्रसाद शर्मा, डालचंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *